विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: शाहरुख़ की वजह से अनुष्का के जीवन में आया बहुत बड़ा बदलाव

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 04 Aug 2017 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 01:20 AM (IST)

जब हैरी मेट सेजल रिलीज आज रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और शाहरुख़ की मुख्य भूमिका है।

Exclusive: शाहरुख़ की वजह से अनुष्का के जीवन में आया बहुत बड़ा बदलाव
Exclusive: शाहरुख़ की वजह से अनुष्का के जीवन में आया बहुत बड़ा बदलाव

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहरुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल आज रिलीज़ हो गई है। फिल्म को लेकर जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए अनुष्का ने शाहरुख़ के साथ अपनी केमेस्ट्री को लेकर कई राज़ खोले।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शाहरुख़ के साथ पांच फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख़ से कई बातें सीखी हैं। अनुष्का कहती हैं, 'मैंने जब भी किसी भी नए कलाकार के साथ काम किया है तो मैंने इस बात का ध्यान रखा है कि मैं शाहरुख़ की तरह अभिनय करने की क्षमता रखूं और ऐसा करते समय मैंने यह जान लिया है कि इससे मेरे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। फिल्मों में मैं अपने खुदके सीन दूसरे अभिनेता के साथ निभाते समय अब इस बात का ध्यान रखती हूं कि मैं अपना 100 प्रतिशत दूं ताकि उस अभिनेता की भी भूमिका उभर कर आए। शाहरुख़ ख़ान की वजह से मैं अब अपनी भूमिका से अधिक फिल्म के बारे में सोचती हूं।'

यह भी पढ़ें: फ़ोटोशूट: ईशा गुप्ता की क़ातिल अदाओं का जलवा, तस्वीरें दिल थाम कर देखना

जब हैरी मेट सेजल आज रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और शाहरुख़ की मुख्य भूमिका है। इम्तिआज़ अली ने किया है वही फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। बताते चलें कि, इस फिल्म में शाहरुख़ एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका निभा रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।