विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : सोनाक्षी सिन्हा का Romance हुआ, फिर Breakup हुआ, वजह है ये दो बहनें

By Rahul soniEdited By:
Updated: Fri, 21 Apr 2017 05:49 PM (IST)

दोनों बहनें शंकर महादेवन से काफी प्रेरणा लेती हैं और उनके साथ काफी शोज भी करती रही हैं।

Exclusive : सोनाक्षी सिन्हा का Romance हुआ, फिर Breakup हुआ, वजह है ये दो बहनें
Exclusive : सोनाक्षी सिन्हा का Romance हुआ, फिर Breakup हुआ, वजह है ये दो बहनें

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आपको शीर्षक पढ़ कर यह माजरा समझ नहीं आया होगा कि अचानक कौन सी बहनें सोनाक्षी की जिंदगी में आ गईं। कौन हैं जिन्होंने सोनाक्षी को रोमांस करने पर भी मजबूर किया और अचानक फिर से उनका ब्रेकअप भी करवा दिया। तो चलिए हम आपको स्पष्ट करते हैं। 

दरअसल, ये दो बहनें सोनाक्षी की रियल लाइफ में लव या ब्रेकअप की वजह नहीं बनी हैं, बल्कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' में सिंगर सिस्टर्स सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़ ने दो गाने गए हैं, जो फिल्म का अहम हिस्सा हैं। जी हां, खुद सुकृति और प्रगति ने बताया है कि सोनाक्षी की आगामी फिल्म 'नूर' में सुकृति ने जहां एक रोमांटिक सॉन्ग गाया है, वहीं दूसरी तरफ प्रगति ने इसी फिल्म में सोनाक्षी के लिए ब्रेकअप सॉन्ग गाया है। यह दिलचस्प बात दोनों ने जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में बताई।

यह भी पढ़ें: जुड़वा 2 के वरुण धवन और तापसी पन्नू बने बॉलीवुड गुरु

प्रकृति ने बताया कि इस फिल्म में पहले यह स्क्रैच के रूप में ही था। फिल्म में गाने को शामिल करने की बात नहीं थी। लेकिन बाद में निर्देशक ने फिल्म के संगीत निर्देशक अमाल मलिक से कहा कि फिल्म में ऐसा माहौल बन रहा है कि एक ब्रेकअप सॉन्ग की जरूरत होगी और इसलिए उन्होंने प्रकृति को यह गाना गाने को कहा। दोनों बहनें स्वीकारती हैं कि यह उनके लिए दिलचस्प संयोग बना है कि एक ही फिल्म में दोनों साथ गा रही हैं और दोनों ही बिल्कुल अलग मूड के गाने हैं।

यह भी पढ़ें: आमिर खान को दंगल के लिए मिलेगा दीनानाथ मंगेशकर विशेष पुरस्कार

दोनों बहनों ने बताया कि सोनाक्षी ने दोनों बहनों को ट्विटर पर काफी प्रोमोट भी किया है। सुकृति ने इससे पहले 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' और 'दिल धड़कने दो' का भी एक गाना गाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नाम शबाना' के एक गाने को भी दोनों ने आवाज दी है। प्रकृति ने 'अजहर' फिल्म के लिए भी गाने गाये हैं। दोनों बहनों का मानना है कि हम दोनों सिर्फ ट्विंस हैं। हम लोगों में बस यही समानता है। इसके अलावा हम दोनों की आवाज बिल्कुल अलग है। अभी के दौर में फिल्मों में काफी नए लोगों को मौके मिल रहे हैं और हमें लगता है कि हमें भी अच्छे लोगों का साथ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Exclusive : पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर को भारत खींच लाया था चांदनी चौक की जलेबी का प्यार

दोनों बहनें शंकर महादेवन से काफी प्रेरणा लेती हैं और उनके साथ काफी शोज भी करती रही हैं। दोनों जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के साथ भी सामने आएंगी। साथ ही दोनों अपने सिंगल सॉन्ग्स पर भी काम कर रही हैं।