विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: एक बार फिर बाहुबली के साथ काम करना चाहती हूं - तमन्ना भाटिया

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 12 Jul 2017 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 09:36 AM (IST)

इस साल तमन्ना भाटिया कि फिल्म 'ख़ामोशी' आनेवाली है।

Exclusive: एक बार फिर बाहुबली के साथ काम करना चाहती हूं - तमन्ना भाटिया
Exclusive: एक बार फिर बाहुबली के साथ काम करना चाहती हूं - तमन्ना भाटिया

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'बाहुबली 1' की लीड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें मौका मिला तो वह प्रभास के साथ एक बार फिर काम करना चाहेंगी। गौरतलब है कि प्रभास ने फिल्म 'बाहुबली' में बाहुबली की भूमिका निभाई थी।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 'बाहुबली 1' और 'बाहुबली 2' दोनों फिल्मों में काम किया है। 'बाहुबली 1' में वो लीड एक्ट्रेस थीं। तमन्ना कहती हैं, ''प्रभास एक गजब के कलाकार हैं। इसके अलावा वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि मुझे एक बार फिर उनके साथ काम करने का मौका मिले। हालांकि मुझे पता है कि यह तभी संभव है जब कोई सही और अच्छी स्क्रिप्ट हमारे सामने आये ताकि हम फिर एक साथ काम कर सकें।'' इस मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें और प्रभास को लेकर बॉलीवुड में कोई हिंदी फिल्म बनाने का विचार चल रहा है?इस पर तमन्ना भाटिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''बॉलीवुड में हम दोनों को लेकर तभी फिल्म बन पायेगी जब कोई अच्छी कहानी लेकर हमारे पास आएगा और भविष्य में कुछ भी हो सकता है। मुझे आशा है सभी सुन रहे होंगे। शायद अगली बार हम हिंदी में बड़ी हिट दें।''

यह भी पढ़ें: गाय और गुजरात पर सेंसर सख़्त, अमर्त्य सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री रोकी

गौरतलब है कि फिल्म 'बाहुबली 2' ने इस साल रिकॉर्ड कमाई की है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस साल तमन्ना भाटिया कि फिल्म 'ख़ामोशी' आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा प्रभुदेवा की मुख्य भूमिका है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।