विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : माधुरी की माने तो एेसी एक्ट्रेस बन सकती हैं अगली माधुरी दीक्षित

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 11 May 2017 05:26 PM (IST)

माधुरी दीक्षित आपको सिखाने आ रही हैं डांस। इसके लिए आपको कहीं नहीं जाना होगा।

Exclusive : माधुरी की माने तो एेसी एक्ट्रेस बन सकती हैं अगली माधुरी दीक्षित
Exclusive : माधुरी की माने तो एेसी एक्ट्रेस बन सकती हैं अगली माधुरी दीक्षित

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आज के दौर की एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सभी अच्छा काम कर रही हैं। माधुरी का मानना है कि अगली माधुरी दीक्षित वही होगी जो मेहनत करेगी।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बताया कि डांस की अगली माधुरी दीक्षित वही होगी जो अपने डांस फॉर्म पर मेहनत करेगी। माधुरी दीक्षित कहती हैं, ''मुझे लगता है सबकी अपनी एक पर्सनॉलिटी है। मुझे सभी एक्ट्रेस के डांस फॉर्म पसंद हैं। मुझे लगता है अगली माधुरी दीक्षित वही होगी जो अपने डांस फॉर्म को लेकर मेहनत करेगी। उसे अपना रास्ता खुद तय करना होगा।'' इस मौके पर माधुरी दीक्षित ने यह भी बताया कि उन्हें कभी डांट नहीं पड़ी है। वो कॉलेज में अपनी बहन की क्लास में क्लासिकल डांस की क्लास लेती थीं। माधुरी दीक्षित कहती हैं, ''जब मैं कॉलेज में थी तो मेरी बहन क्लास लेती थीं। मैं उसके साथ क्लासिकल डांस सिखाती थी और सिखाने का अनुभव बहुत सुखद होता था। मुझे बहुत कम डांट पड़ी है। मुझे याद नहीं है कि कभी किसी ने मुझे डांटा हों।''

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित मानती हैं कि ये Arguement है बहुत पुराना

इस मौके पर टीवी के माध्यम से लोगों के घरों में डांस सिखाने आ रही माधुरी दीक्षित ने यह भी कहा कि, ''ई लर्निंग की खासियत यह है कि इसके जरिए डांस सीखने के लिए लोगों को किसी के सामने नहीं आना है। बल्कि लोग घर बैठे ही अकेले में सीख सकते हैं। कई लोग बहुत शर्माते हैं तो वह भी इसे जब चाहे तब देखकर सीख सकते हैं। आपको कोई नहीं देखेगा और आप खुलकर डांस करिए। आप ही आपके टीवी के सामने खड़े होकर डांस करेंगे और सीखेंगे। मुझे लगता है आपको यह बात पसंद आएगी।''