विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: जब शाहरुख़ ने रुलाया था अनुष्का शर्मा को, यह थी वजह

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 20 Jul 2017 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 10:05 PM (IST)

फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है जिसका निर्देशन इम्तिआज़ अली ने किया है।

Exclusive: जब शाहरुख़ ने रुलाया था अनुष्का शर्मा को, यह थी वजह
Exclusive: जब शाहरुख़ ने रुलाया था अनुष्का शर्मा को, यह थी वजह

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' से जुड़े इंटरव्यू के दौरान जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में बताया कि शाहरुख़ खान की वजह से उन्हें एक बार रोना पड़ा था।  

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए बताया कि फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' की शूटिंग के दौरान जब उनकी आंखों से आंसू नहीं आ रहे थे, तब शाहरुख़ खान ने सीन को रियल बनाने के लिए अपनी आंखों में ग्लिसरीन डालकर आंसू ले आए जिससे उन्हें देखकर मुझे आंसू आ जाए। खास बात यह है कि वह उस सीन के फ्रेम में भी नहीं थे। अनुष्का शर्मा कहती हैं, ''जब मैं 'रब ने बना दी जोड़ी' शूट कर रही थी। सीन रोने वाला था और मैं रियल एक्टिंग करना चाहती थी। तो मैंने ग्लिसरीन का उपयोग नहीं किया था। पर सीन के दौरान मुझे रोना नहीं आ रहा था। खास बात यह है कि उस समय कैमरे के फ्रेम में मैं ही थी जबकि शाहरुख़ को तो पीछे से कुछ लाइने बोलनी थीं। तब उन्होंने देखा कि मुझे रोना ही नहीं आ रहा है तो उन्होंने अपनी आंखों में ग्लिसरीन डाल ली और रोते हुए डायलॉग बोले ताकि मुझे भी उनको रोता हुआ देखकर रोना आ जाए।''

यह भी पढ़ें: आमिर खान इटली में मना रहे हैं Holiday, देखिए तस्वीरें

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू शाहरुख़ खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से किया था। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। अब वह फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख़ खान के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म में वह शाहरुख़ खान के साथ 5 वीं बार काम कर रही हैं। फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है जिसका निर्देशन इम्तिआज़ अली ने किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।