विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : श्रद्धा को Fighter क्यों मानते हैं अर्जुन कपूर

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 03:15 PM (IST)

मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल कर रहे हैं।

Exclusive : श्रद्धा को Fighter क्यों मानते हैं अर्जुन कपूर
Exclusive : श्रद्धा को Fighter क्यों मानते हैं अर्जुन कपूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में लीड किरदार निभाते नज़र आएंगे। इस फिल्म से पहले अर्जुन कपूर और श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर क्लोज फ्रेंड्स थे। लेकिन इस फिल्म के दौरान उन्होंने महसूस किया कि श्रद्धा से भी उनकी बॉन्डिंग अच्छी हो गई है।

वो अपनी इस बॉन्डिंग के बारे में बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी कई बातें थीं, जो उन्हें काफी प्रभावित कर गईं। अर्जुन बताते हैं कि वह श्रद्धा को किसी फाइटर से कम नहीं मानते। अर्जुन कहते हैं कि बाहरी दुनिया के लोगों को यह आसान बात लगती है कि अगर हम स्टार किड हैं तो हमें काम आसानी से मिल जाता है। लेकिन अगर आप गौर करें तो श्रद्धा का करियर ग्राफ हमेशा अलग रहा है। श्रद्धा की शुरुआत में तीन फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं और लोगों ने मान लिया था कि उसका अब कुछ नहीं होगा। ऐसे में श्रद्धा ने वापसी की और कमाल कर दिखाया। आज वह यंग जेनेरेशन में लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अर्जुन मानते हैं कि ऐसा कम ही होता है हमारे काम में कि, आपको इस तरह करियर की शुरुआत में सिर्फ फ्लॉप देखने को मिले और फिर भी आप उत्साह से काम करते रहें और तब तक डंटे रहें जब तक कि आपको सफलता नहीं मिल जाती है। श्रद्धा में वह स्पार्क है।

यह भी पढ़ें: आठ साल बाद फैंस से मिले 'भगवान', फोटो खिंचवाई, बताया अपना फिल्मी शेड्यूल

अर्जुन बताते हैं कि सेट पर भी श्रद्धा को उन्होंने देखा है कि वह अपने सीन के साथ जल्दी संतुष्ट नहीं होती हैं। उनमें सीखने की कला हैं। वह जानती हैं कि अगर उनकी हिंदी अच्छी नहीं है तो वो उस पर काफी मेहनत करती हैं। वह मुझसे भी सीखने की कोशिश करती हैं। वह अपने काम को लाइटली नहीं लेती हैं। वह इस बात के लिए निर्देशक और टीम सबसे बात करती रहती हैं कि वह अपने सीन को बेस्ट करने के लिए और क्या कर सकती हैं। साथ ही वह हर दिन नया कुछ सीखने की कोशिश करती रहती हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।