Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरे बाप रे..पेंसिल की नोक पर अमिताभ बच्‍चन, आप भी देखें

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2015 04:43 PM (IST)

    फैंस अपने फेवरेट सितारों के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं, मगर अमिताभ बच्‍चन के एक फैन ने उनके लिए कुछ ऐसा किया कि वो खुद भी हैरान रह गए। आपको भी एक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। फैंस अपने फेवरेट सितारों के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं, मगर अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनके लिए कुछ ऐसा किया कि वो खुद भी हैरान रह गए। आपको भी एक पल को यकीन नहीं होगा। सचिन सांघे नामक एक आर्टिस्ट ने पेंसिल की नोक पर अमिताभ बच्चन का चेहरा उकेर कर उन्हें हैरान कर दिया।

    कट्रीना ने की होने वाले ससुर की तारीफ, शादी पर भी बोलीं

    अमिताभ को इस बारे में तब पता चला, जब सचिन ने इस खूबसूरत कलाकृति की एक तस्वीर उनके टि्वटर अकाउंट पर साझा की। ये रही वो तस्वीर, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। पेंसिल की नोक पर अमिताभ बच्चन, ये वाकई में गजब की कलाकृति है।

    इस तस्वीर के साथ सचिन ने लिखा, 'आदरणीय श्रीमान, पेंसिल की नोक पर आपके चेहरे का एक प्रतिरुप. आठ घंटे का प्रयास है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा।' अमिताभ भी इसे देखकर अचंभित रह गए और उन्होंने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अरे बाप रे...अद्भुत है यह. बहुत-बहुत धन्यवाद।'

    अमिताभ से सराहना मिलने के बाद सचिन ने उनसे जुड़ी कई और दिलचस्प कलाकृतियों को भी साझा किया। इनमें उनकी फिल्म 'पीकू' के कैरेक्टर से जुड़ी एक कलाकृति भी शामिल है।

    खबरें और भी