विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब आधी रात को डीनो की मदद करने पहुंचा फैन!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 21 Aug 2015 11:14 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया हाल ही में आधी रात को एक मुसीबत में फंस गए थे लेकिन उनके एक फैन ने उनकी मदद की। दरअसल डीनो आधी रात को बांद्रा से अंधेरी जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने गाड़ी को कई बार चालू करने

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया हाल ही में आधी रात को एक मुसीबत में फंस गए थे लेकिन उनके एक फैन ने उनकी मदद की।

क्या आप जानते हैं, आलिया भट्ट को चाहिए कैसा पति?

दरअसल डीनो आधी रात को बांद्रा से अंधेरी जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने गाड़ी को कई बार चालू करने की कोशिश की लेकिन वो चालू नहीं हो सकी।

इसके बाद डीनो परेशान हो गए, तभी वहां से गुजरते हुए एक व्यक्ति ने एक्टर को बीच सड़क खड़े देखा तो जाकर पूछा कि परेशानी क्या है। मजेदार बात ये रही कि ये शख्स डीनो का फैन निकला।

इस फैन ने डीनो को मदद का ऑफर दिया और उन्हें अपनी गाड़ी से अंधेरी ले आया। इसके बाद फैन ने डीनो के साथ सेल्फी भी ली।

वरुण धवन ने कहा, मैंने नहीं बढ़ाई अपनी फीस