विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब पुलिस ने रोक दी फराह खान की बर्थ डे पार्टी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 09 Jan 2015 03:11 PM (IST)

फराह खान ने गुरुवार रात लोखंडवाला स्थित घर पर काफी धूम-धड़ाके से अपना 50वां जन्मदिन मनाया और अपने सभी सेलिब्रिटी दोस्तों को पार्टी में बुलाया। उनकी गेस्ट लिस्ट में कट्रीना कैफ, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, गौरी खान, सोनम कपूर जैसे कई सितारे मौजूद थे।

News Article Hero Image

मुंबई। फराह खान ने गुरुवार रात लोखंडवाला स्थित घर पर काफी धूम-धड़ाके से अपना 50वां जन्मदिन मनाया और अपने सभी सेलिब्रिटी दोस्तों को पार्टी में बुलाया। उनकी गेस्ट लिस्ट में कट्रीना कैफ, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, गौरी खान, सोनम कपूर जैसे कई सितारे मौजूद थे। उनकी ये पार्टी देर रात तक चली और शोर इतना ज्यादा था कि पुलिस को भी आना पड़ा। लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची, शोरशराबा बंद हो गया लेकिन उन्हें पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

बर्थ डे स्पेशलः निर्देशन से अभिनय की ओर गए ये कलाकार

पुलिस के मुताबिक, 'पड़ोसियों से शोरशराबे की शिकायत मिलने के बाद हमें जाना पड़ा। उनसे पार्टी के दौरान लाउड म्यूजिक को लेकर पूछताछ की गई। उन्हें पांच हजार रुपये का जुर्मान भरना पड़ा और स्थानीय सचिव को पूछताछ के लिए थाने भी ले गए।'

(साभार नई दुनिया)

style="text-align: justify;">रणवीर के साथ दीपिका ने यहां मनाया अपना जन्मदिन