Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरदीन खान का छह सालों में हुआ ये हाल, पहचानना मुश्किल

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 18 May 2016 07:27 AM (IST)

    फरदीन खान कितने हैंडसम हीरो लगते थे, मगर पिछले छह सालों में उनका ऐसा हाल हो गया है कि पहचानना मुश्किल हो गया है। अब वो बहुत बदल गए हैं, खुद ही देख लीज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई (जेएनएन)। फिल्मों से दूर होने के बावजूद पांच-छह सालों में किसी भी अभिनेता का ऐसा हाल नहीं हुआ होगा, जैसा फरदीन खान का देखने को मिला है। उन्हें आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'दुल्हा मिल गया' में देखा गया था। मगर छह सालों बाद हाल ही में जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।

    क्या बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस भी है प्रेग्नेंट? पूछने पर दिया दो टूक जवाब

    इतने सालों में फरदीन इतने मोटे व बूूढ़े हो गए हैं कि आपको भी एक पल को यकीन नहीं होगा। जबकि कोई भी बॉलीवुड सितारा भले ही फिल्मों से दूर हो जाए, मगर निजी जिंदगी में खुद को फिट रखना कभी नहीं छोड़ता। कम से कम इतने सालों में ऐसा हाल तो नहीं देखने को मिलता। वो भी फरदीन जैसे हैंडसम अभिनेता का, जिन पर एक समय लाखों लड़कियां मरती थीं।

    जानिए सायरा बानो की नातिन में सलमान खान क्यों दिखा रहे दिलचस्पी

    45 साल के हो चुके फरदीन ने अपना बाल भी बढ़ा लिया है और उनकी दाढ़ी भी सफेद हो गई है। फिल्मों से दूर होने के बाद वो भारत-ब्रिटेन के चक्कर लगाते रहते हैं। फरदीन ने रविवार को लखनऊ में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में भी नजर आए। उनके साथ उनकी बहन लैला भी मौजूद थीं।

    नरगिस फाखरी के ब्वॉयफ्रेंड ने शादी से कर दिया मना, सदमे में चली गईं अमेरिका!

    खबरें और भी