विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा बने फ़रदीन ख़ान ने दिखायी बेटे की पहली झलक, देखें तस्वीर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 03:19 PM (IST)

फ़रदीन की बेटर हाफ़ नताशा माधवानी ने 11 अगस्त को बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसका नाम अज़ेरियस फ़रदीन ख़ान ...और पढ़ें

पापा बने फ़रदीन ख़ान ने दिखायी बेटे की पहली झलक, देखें तस्वीर
पापा बने फ़रदीन ख़ान ने दिखायी बेटे की पहली झलक, देखें तस्वीर

मुंबई। फ़रदीन ख़ान दूसरी बार पिता बने हैं। शनिवार को उन्होंने ये ख़बर सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स के साथ शेयर की। एक दिन बाद फ़रदीन ने बेटे की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की है।

रविवार को फ़रदीन ने ट्वीट करके उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी ज़िंदगी में आयी इस ख़ुशी पर बधाई और शुभकामना भरे संदेश भेजे। साथ तस्वीर के ज़रिए बेटे की पहली झलक भी दिखायी। बता दें कि फ़रदीन की बेटर हाफ़ नताशा माधवानी ने 11 अगस्त को बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसका नाम अज़ेरियस फ़रदीन ख़ान रखा है। इससे पहले दोनों के एक 4 साल की बेटी है, जिसका नाम डिएनी इज़ाबेल ख़ान है।

यह भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रही टॉयलेट एक प्रेम कथा, कलेक्शंस में दूसरे दिन उछाल

नताशा, वेटरन एक्टर मुमताज़ की बेटी हैं और 2005 में फ़रदीन के साथ उनकी शादी हुई थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।