यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूएन वुमन के एंबेस्डर बनने वाले पहले पुरुष बने फरहान अख्तर
फरहान अख्तर दक्षिण एशिया के लिए यूएन वुमन के गुडविल एंबेस्डर बनाए गए हैं। वह संगठन के नए लॉन्च किए गए 'हीफॉरशी' का प्रचार करेंगे।

मुंबई। हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्देशक फरहान अख्तर संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के इतिहास (यूएन वुमन) में गुडविल एंबेस्डर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले पुरुष बन गए हैं। वह दक्षिण एशिया के लिए यूएन वुमन के गुडविल एंबेस्डर बनाए गए हैं। अपनी नई भूमिका में 40 वर्षीय अभिनेता संगठन के नए लॉन्च किए गए 'हीफॉरशी' का प्रचार करेंगे।
यूएन वुमन महिलाओं के सशक्तीकरण और लिंग समानता को समर्पित संगठन है। इसने भारत में महिलाओं और बच्िचयों के साथ हो रही हिंसा की घटना के खिलाफ अपने मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन (मर्द) अभियान के जरिये आवाज बुलंद करने वाले फरहान खान को चुना।
संगठन की एक्िजक्यूटिव डायरेक्टर फुमजिले मलाम्बो ने बताया कि हम दक्षिण एशिया के लिए फरहान को गुडविल एंबेस्डर बनाते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। फरहान ने मर्द अभियान शुरू किया था, जिसका मकसद पुरुषों को संवेदनशील बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।

