विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ़ैशन डायरीज़: करीना से लेकर ट्विंकल, सोनाक्षी, शिल्पा तक सब बन गए हैं कॉपी-कैट

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 02:27 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 09:18 AM (IST)

करीना-सोनम, सोनाक्षी-अनुष्का, ईशा-कृति किसका कॉपी करने का स्टाइल आपको पसंद आया?

फ़ैशन डायरीज़: करीना से लेकर ट्विंकल, सोनाक्षी, शिल्पा तक सब बन गए हैं कॉपी-कैट
फ़ैशन डायरीज़: करीना से लेकर ट्विंकल, सोनाक्षी, शिल्पा तक सब बन गए हैं कॉपी-कैट

मुंबई। एक बार फिर हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिया है हमें मौका फ़ैशन डायरी में उनकी कॉपी की गई ऑउटफिट को शामिल करने का। जी हां, एक बार फिर इन अभिनेत्रियों ने किया है एक दुसरे के ऑउटफिट को कॉपी। जिसमें नाम शामिल है करीना कपूर ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनोन और भी कई अभिनेत्रियों का।

ऐसा अक्सर होता है कि जाने अनजाने ये हिरोइन्स एक जैसे कपड़ों में नज़र आ जाती हैं। कभी ये बिलकुल एक जैसे होतें हैं तो कभी इनके कलर या कैरी करने का स्टाइल अलग होता है। यहां देखिये इन 5 सेम पिंच वाले आउटफिट्स को जिन्हें इन अभिनेत्रियों ने बड़े टशन के साथ कैरी किया है- 

यह भी पढ़ें: Family Time: मॉम श्री देवी के साथ जब नज़र आयीं जाह्नवी और ख़ुशी कपूर, देखें तस्वीरें

1. करीना कपूर ख़ान और सोनम कपूर

करीना को कुछ समय पहले इस ब्लैक, साइड कट, पोल्का डॉट के ऑउटफिट में स्पॉट किया गया था और कुछ दिनों बाद इसी ऑउटफिट को सोनम ने भी कैरी किया। मसाबा के इस ऑउटफिट को अलग टच देने के लिए सोनम ने इसपर वाइट. ब्लैक पोल्का डॉट का लॉन्ग जैकेट भी कैरी किया।

2. सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शर्मा 

सोनाक्षी और अनुष्का के इस स्ट्रैपलेस जम्पसूट के बारे में आपका क्या कहना है? कलर अलग है मगर स्टाइल बिलकुल एक जैसा। फ्रंट-लेयर के इस जम्पसूट को दोनों ने लाइट वेवि हेयर्स और लाइट मेकअप के साथ अपनाया।

3. ट्विंकल खन्ना और कंगना रनौत 

ट्विंकल खन्ना और कंगना रनौत को भी एक जैसे ऑउटफिट में स्पॉट किया गया। ज़ारा के इस नेवी ब्लू, रेड एम्ब्रोइडरी के ऑउटफिट को कंगना ने लाइट कलर्ड स्टोल और बूट्स के साथ कैरी किया वहीं ट्विंकल ने इसे सिंपल सिल्वर सैंडल के साथ।

4. ईशा गुप्ता और शिल्पा शेट्टी 

इस क्यूट म्याऊ टी-शर्ट को कोई भी कॉपी कर सकता है, ये है ही इतना क्यूट। शिल्पा ने इसे अपने फ़ेमस सन्डे ब्रिंज के लिए चुना था और इसे देखते ही याद आया कि इस टी शर्ट को रिग्ड जीन्स के साथ ईशा ने भी कैरी किया था। सेम पिंच!

5. ईशा गुप्ता और कृति सेनोन 

फ़िल्म राब्ता के प्रमोशन्स के दौरान कृति सेनोन के इस ग्रीन शायनी बॉम्बर जैकेट को देखकर हमें तुरंत याद आया ईशा गुप्ता का ब्लू शायनी जैकेट जो उन्होंने अरमान मालिक के साथ लंदन में हुए कॉन्सर्ट में पहना था। एक जैसे पर अलग कलर में इन जैकेट्स के बारे में आपका क्या कहना है? वैसे, दोनों ने ही इसे बहुत ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।