विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फातिमा सना शेख ही आमिर के साथ ठगेंगी हिंदुस्तान

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 06:15 PM (IST)

फिल्म में आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

फातिमा सना शेख ही आमिर के साथ ठगेंगी हिंदुस्तान
फातिमा सना शेख ही आमिर के साथ ठगेंगी हिंदुस्तान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पिछले लंबे समय से यह खबर चर्चा में थी कि आखिर कौन 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर ख़ान के साथ यह किरदार निभाने जा रहा है। 'दंगल' गर्ल फातिमा का नाम हमेशा ही सामने आ रहा था।

लेकिन अब जाकर इस खबर पर मुहर लगी है। फिल्म में फातिमा ही लीड किरदार निभाने जा रही हैं। यशराज फिल्म्स की तरफ से यह घोषणा हुई है। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने कहा है कि उन्होंने कई लोगों का ऑडिशन इस फिल्म के लिए लिया। लेकिन जैसा किरदार उन्हें फिल्म के लिए चाहिए था, वह उन्हें फातिमा में ही नज़र आया। 

यह भी पढ़ें: Exclusive : तो इस तरह जली सलमान ख़ान और सोहेल ख़ान के भाईचारे की 'ट्यूबलाइट'

फातिमा का काम दुनिया ने 'दंगल' में देखा है। अब दर्शक इस फिल्म में भी उन्हें देखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होगी। फिल्म में आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।