विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमएस धोनी बायोपिक में फवाद निभा रहे हैं इस विस्फोटक क्रिकेटर का रोल

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 22 Sep 2016 02:49 PM (IST)

फवाद खान ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उस वक़्त ये खबरें आयीं थीं कि उनका चेहरा इस मशहूर क्रिकेटर काफी मिलता-जुलता है।

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की स्टार कास्ट को लेकर अब एक नया खुलासा हुआ है। फवाद खान इस फिल्म में एक बेहद मशहूर क्रिकेटर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

फवाद खान ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उस वक़्त ये खबरें आयीं थीं कि उनका चेहरा मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से काफी मिलता-जुलता है। लगता है यह बात फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडेय तक पहुंच गयी थीं और यही वजह है कि उन्होंने अपनी फिल्म में विराट कोहली के किरदार के लिए फवाद खान को ही कास्ट कर लिया है। फवाद खान को जब इस फिल्म में विराट के किरदार के लिए अप्रोच किया गया तो वो फ़ौरन तैयार हो गए। नीरज ने उन्हें फिल्म में सरप्राइज पैकेज के रूप में रखा है। हालांकि फिल्म में फवाद का बस केमियो है।

धोनी बायोपिक को लेकर गंभीर के ट्वीट का नीरज पांडेय ने दिया जवाब

खबर यह भी है कि विराट को भी इस बात की जानकारी है कि उनके किरदार के लिए फवाद खान चुने गए हैं और वो भी इस बात से संतुष्ट हैं। वैसे भी फवाद और विराट के बीच एक और कनेक्शन है। विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ फवाद ऐ दिल है मुश्किल में नजर आएंगे। इस फिल्म में फवाद एक अहम किरदार निभा रहे हैं।