विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हैप्‍पी भाग जाएगी' के लिए अभय देओल नहीं ये हीरो थे मेकर्स की पहली पसंद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 11 Aug 2016 03:21 PM (IST)

मुदस्‍सर अजीज की फिल्‍म 'हैप्‍पी भाग जाएगी' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म है, जिसमें डायना पेंटी के साथ अभय देओल नजर आएंगे। वैसे उनके रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद ये हीरो थे।

News Article Hero Image

मुंबई, आइएएनएस। इन दिनों 'कॉकटेल' की डायना पेंटी अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके हीरो अभय देओल हैं। मगर खबर सामने आई है कि मेकर्स की पहली पसंद अभय नहीं, बल्कि पाकिस्तानी हीरो फवाद खान थे। जी हां, प्रोड्यूसर कृषिका लुला ने यह बात स्वीकार की है।

सनी लियोन की एक और कामयाबी, अजय देवगन के साथ मिली यह फिल्म

जब प्रोड्यूसर से यह पूछा गया कि क्या वो लोग फवाद को कास्ट करने पर विचार कर रहे थे तो उन्होंने माना कि ऐसा था, मगर काफी समय पहले की बात है। उन्होंने कहा, 'हां, हमने इस बारे में सोचा था, मगर उस वक्त फवाद कुछ और कर रहे थे और उनके पास डेट्स नहीं थे। बाद में अभय देओल को 'हैप्पी भाग जाएगी' की स्क्रिप्ट पसंद आ गई।'

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को है रितिक की 'मोहनजो दारो' का बेसब्री से इंतजार

अभय के बारे में बात करते हुए कृषिका ने बताया कि वो अपनी फिल्मों को लेकर बेहद चूजी हैं। कंटेट की वजह से अभय और डायना को फिल्म में लिया गया। कृषिका के मुताबिक, वैसे इस फिल्म में कई पाकिस्तानी एक्टर्स हैं। अभय ने भी एक पाकिस्तानी शख्स बिलाल का किरदार निभाया है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित 'हैप्पी भाग जाएगी' 19 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें जिम्मी शेरगिल, अली फजल के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख भी हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां