विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों का प्यार मिलने से सनी लियोन हैं बेहद खुश

By Edited By:
Updated: Tue, 16 Apr 2013 05:04 PM (IST)

मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन की पहली फिल्म जिस्म 2 दर्शकों ने पसंद नहीं की, पर सनी को ठुमके लगाते हुए दर्शकों ने खूब पसंद किया। सनी ने रियल्टी शो बिग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन की पहली फिल्म जिस्म 2 दर्शकों ने पसंद नहीं की, पर सनी को ठुमके लगाते हुए दर्शकों ने खूब पसंद किया। सनी ने रियल्टी शो बिग बॉस से इंडस्ट्री में कदम रखा था। सनी इस बात से बेहद खुश हैं कि सब लोगों ने सनी को पसंद किया।

सनी ने बताया कि इस इंडस्ट्री में काम करने मेरा सपना पूरा होने जैसा है। अभी तक का सफर बहुत अच्छा रहा, मैं उम्मीद करती हूं आगे का सफर भी बेहतरीन होगा। मैं इस इंडस्ट्री में नई हूं, मुझे नए ऑफर मिल रहे हैं जिससे मैं बेहद खुश हूं। मैं यह जानकार भी बहुत खुश हूं कि लोग मुझे स्वीकार कर रहे हैं और मुझे आगे भी देखना चाहते हैं।

आगे सनी ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो हर किसी का मुझे प्यार मिल रहा है। मैं आगे भी दर्शकों को एंटरटेन करती रहूंगी। सनी इस बात से भी बेहद खुश दिखी कि उनके आइटम नंबर लैला को लोगों ने बेहद पसंद किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर