विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट की इस फिल्म की कमाई इतने करोड़ बढ़ी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 12:31 PM (IST)

बद्रीनाथ की दुल्हनिया से बड़ा फायदा आलिया भट्ट के करियर को होने वाला है। उनकी दोनों फिल्मों, डियर ज़िन्दगी और ...और पढ़ें

बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट की इस फिल्म की कमाई इतने करोड़ बढ़ी
बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट की इस फिल्म की कमाई इतने करोड़ बढ़ी

मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया इस साल की सफल फिल्मों की लिस्ट में काफी ऊपर आ गई है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 60 करोड़ को पार कर गया है।

शशांक खेतान डायरेक्टेड बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने पांचवें दिन यानि मंगलवार को सात करोड़ 15 की कमाई की और अब फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 66 करोड़ 28 लाख पहुंच गया है। ट्रेड सर्किल के मुताबिक बद्रीनाथ की दुल्हनिया की नज़र अब वरुण धवन की उन दो फिल्मों पर है जिसका पहले सप्ताह का कलेक्शन काफी अच्छा रहा। इनमें से एक वरुण की शाहरुख़ खान स्टारर ' दिलवाले ' है जिसका फर्स्ट वीक में कलेक्शन 100 करोड़ के पार था और दूसरी एबीसीडी 2 , जिसने इस दौरान 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बता दें कि तीन साल पहले शशांक खेतान ने ही वरुण और आलिया को लेकर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया डायरेक्ट की थी।

आलिया भट्ट को इस धाकड़ काम के चलते मिल गया नया नाम

बद्रीनाथ की दुल्हनिया से बड़ा फायदा आलिया भट्ट के करियर को होने वाला है। उनकी दोनों फिल्मों, डियर ज़िन्दगी और उड़ता पंजाब ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन हासिल किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।