विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Good News: फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 30 Aug 2017 04:24 PM (IST)

फिल्म और टीवी कर्मचारियों के काम पर लौट आने के बाद अब फिल्मों और टीवी शोज़ की शूटिंग सामान्य हो जायेगी।

Good News: फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
Good News: फिल्म और टीवी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

मुंबई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के 22 संगठनों से जुड़े फिल्म और टीवी कलाकारों की 14 जनवरी की देर रात से चल रही हड़ताल महाराष्ट्र के श्रममंत्री संभाजी निलंगेकर पाटिल के आश्वासन के बाद ख़त्म हो गई है।

हड़ताल में शामिल कामगारों को श्रममंत्री पाटिल, भाजपा के मुम्बई अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार और पूर्व विधायक अतुल शहा ने भरोसा दिया कि हड़ताली कामगारों की मांग को लेकर सरकार गंभीर है और कामगारों के पक्ष में सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है। फेडरेशन के अध्यक्ष बी एन तिवारी और जनरल सेक्रेटरी दिलीप पिठवा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन लंबे समय से मांग करता रहा है कि आठ घंटे की शिफ्ट होे और हर अतिरिक्त घंटे के लिये डबल पेमेंट हो। साथ ही जॉब सुरक्षा और सरकार द्वारा अनुमोदित सारी सुविधायें दी जानी चाहिए। सरकार इन सब मांगों पर गौर कर रही है।

यह भी पढ़ें:Box Office का इस हफ़्ते होगा शुभ मंगल, पर बादशाहो से सावधान

 

माना जा रहा है कि फिल्म और टीवी कर्मचारियों के काम पर लौट आने के बाद अब फिल्मों और टीवी शोज़ की शूटिंग सामान्य हो जायेगी।