विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Song: हाफ गर्लफ्रेंड के बाद अब आ गया फुल बॉयफ्रेंड

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 22 May 2017 03:56 PM (IST)

इस फिल्म का दीपिका पादुकोण का किया हुआ स्पेशल हाल में जारी हुआ था और कुछ समय पहले राजकुमार राव के एक लुक ने भी लोगों को चौका दिया था जो 324 साल के बताये गए।

New Song: हाफ गर्लफ्रेंड के बाद अब आ गया फुल बॉयफ्रेंड
New Song: हाफ गर्लफ्रेंड के बाद अब आ गया फुल बॉयफ्रेंड

मुंबई। हैदराबाद में रविवार को हुए आई पी एल के फाइनल में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन भी नज़र आई थी। दोनों क्रिकेट एन्जॉय कर रहे थे और शायद अपनी आने वाली फिल्म राब्ता का प्रमोशन भी जिसके एक नए गाने को जारी कर दिया गया है।

पहली बार निर्देशन में उतरे दिनेश विजन की फिल्म राब्ता के इस नए गाने का नाम ' मैं तेरा बॉयफ्रेंड' है। शर्टलेस हो कर अपने सिक्स पैक्स एब्स दिखाने के साथ सुशांत ने गाने में खूब डांस मूव्स दिखाए हैं।दरअसल ये गाना 2015 में आये जे स्टार के पंजाबी गाने 'ना ना ना' का हिंदी वर्जन है। कृति का भी जबरदस्त जलवा आपको इस ढिंचक डांस गाने में दिख जाएगा। इस गाने को अरिजीत सिंह और नेहा कक्क्ड़ ने गाना या जबकि बोल कुमार के हैं।

यह भी पढ़ें: संध्या राठी के घर आया चिराग, बेबी बॉय की Mom बनीं दीपिका सिंह 

आप इस गाने को यहाँ देख सकते हैं -

राब्ता, बॉलीवुड की एक बड़ी ही अजीब सी प्रेम कहानी है। इस फिल्म का दीपिका पादुकोण का किया हुआ स्पेशल हाल में जारी हुआ था और कुछ समय पहले राजकुमार राव के एक लुक ने भी लोगों को चौका दिया था जो 324 साल  के बताये गए। फिल्म राब्ता नौ जून को रिलीज़ हो रही है।