विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए रंगून : साल 2017 का सबसे बड़ा धमाका !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 12:11 AM (IST)

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में शूट हुई रंगून 24 फरवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के रिसर्च के लिए कंगना , अमरीका और मैक्सिको भी गई थी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की भव्यता दिनों दिन कितनी बड़ी होती जा रही है उसका सबसे बड़ा सबूत नए साल की शुरुआत के पहले हफ्ते में ही मिल गया जब गुरूवार की रात विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म ' रंगून ' के कई सारे पोस्टर एक साथ जारी किये।

वैसे तो रंगून शब्द का ज़िक्र आते ही फिल्मी दिवानों को ' मेरे पिया गए रंगून ' गाने की याद आती होगी लेकिन विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड रंगून भारतीय सिनेमा की बेहद अलग फिल्म बताई जा रही है। सैफ अली खान , कंगना रनौत और शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म दूसरे विश्व युद्ध के बैकड्रॉप पर है जिसमें वार भी है और प्यार भी।

श्रद्धा कपूर की धमकी के बाद कपिल शर्मा का हुआ ये हाल !

आज जारी हुए तीन अलग अलग पोस्टर फिल्म के तीनों किरदारों की इमेज बता रहे हैं। कहीं वर्दी में कंगना हंटरवाली बनी है तो कहीं शाहिद और सैफ के साथ किसिंग में इन्वोल्व है। हॉलीवुड स्टाइल के पोस्टर में वार फिल्म की झलक मिल रही है और हाल ये रहे कि पोस्टर के जारी होते ही ये ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया।

शाहरुख़ ने बता दिया उनके शरीर में ऐसी जगह पर है 'बर्थ मार्क' कि आप...

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में शूट हुई रंगून 24 फरवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के रिसर्च के लिए कंगना , अमरीका और मैक्सिको भी गई थी।