विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंडे बस्‍ते में इरफान और अदिति राव की फिल्‍म!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 06 Jun 2015 03:25 PM (IST)

'डेली बेली' के निर्देशक अभिनय देव की इरफान और अदिति राव हैदरी स्‍टारर फिल्‍म फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर राकेश रोशन और निर्देशक के बीच इस फिल्‍म को लेकर काफी मतभेद हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'डेली बेली' के निर्देशक अभिनय देव की इरफान और अदिति राव हैदरी स्टारर फिल्म फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर राकेश रोशन और निर्देशक के बीच इस फिल्म को लेकर काफी मतभेद हैं।

जब रितिक रोशन को एक फैन ने गोद में उठाया!

अटकले लगाई जा रही हैं कि इरफान और अदिति स्टारर यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। यह फिल्म राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके अभिनय के साथ फिल्म को लेकर रचनात्मक मतभेद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब इस फिल्म को अभिनय ने खुद प्रोड्यूस करने का मन बना लिया है।

आमिर खान को राष्ट्रीय चिह्न इस्तेमाल करने पर कानूनी नोटिस!

हालांकि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी समय लग सकता है। इरफान इस समय टॉम हैंक्स के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में बिजी हैं। वहीं अभिनय भी जॉन अब्राहम को लेकर बना रहे फिल्म 'फोर्स 2' में व्यस्त हैं।

आइफा में सोनाक्षी की गायकी ने बांधा समां