विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्यूबलाइट देखने वाले सितारों में किसी को चीनी पसंद आई किसी को सोहेल खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 04:55 PM (IST)

फिल्म 'ट्यूबलाइट' भारत और चीन की पृष्ठभूमि में दो भाइयों की कहानी है, जिसे सलमान खान और सोहेल खान ने परदे पर उतारा है।

ट्यूबलाइट देखने वाले सितारों में किसी को चीनी पसंद आई किसी को सोहेल खान
ट्यूबलाइट देखने वाले सितारों में किसी को चीनी पसंद आई किसी को सोहेल खान

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान की रिलीज़ को अब तक कई सारे लोगों ने देख ली होगी और बॉक्स ऑफिस पर उनके फैसले का पहला रिपोर्ट कार्ड शनिवार को आ जाएगा लेकिन फिल्मी सितारों ने ट्यूबलाइट देखने के बाद अपनी पसंद बता दी है।

मुंबई में गुरूवार को सलमान खान की फिल्म की दो अलग अलग स्क्रीनिंग हुई। एक जगह सलमान के माता-पिता आये और दूसरी जगह बॉलीवुड वाले। फिल्म देखने वालों में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, नेहा धूपिया, डीनो मोरियो, अतिया शेट्टी, सुनील शेट्टी, अरमान मलिक, दीया मिर्ज़ा , हुमा कुरैशी , सुभाष है सहित कई सितारे शामिल थे। ट्यूबलाइट में छोटा सा रोल करने वाले शाहरुख़ खान भी मौजूद थे।

इस मौके पर सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें फिल्म बहुत अच्छी लगी। सोहेल खान उनके जिगरी दोस्त हैं। उनकी जान हैं इसलिए उन्हें फिल्म में सलमान से ज़्यादा सोहेल खान का काम पसंद आया। ये एक बहुत ही क्लीन एंटरटेनमेंट।

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म हीरो में संगीत दे चुके अरमान मलिक का कहना था " मैं सलमान खान से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में एक चीनी कलाकार (झू झू ) भी हैं और मुझे चीनी बहुत पसंद है। तो मैं बहुत उत्साहित रहा कि उन्होंने कैसा काम किया होगा और फिल्म कैसी बनी होगी। सब मेरी उम्मीदों पर खरे उतरे।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की कार में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर नहीं बल्कि बैठी थीं ये ब्यूटीफुल एक्ट्रेस 

स्क्रीनिंग के मौके पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और कांग्रेस के नेता बाबा सिद्दीकी भी पहुंचे थे। फिल्म 'ट्यूबलाइट' भारत और चीन की पृष्ठभूमि में दो भाइयों की कहानी है, जिसे सलमान खान और सोहेल खान ने परदे पर उतारा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।