विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान होंगे एक नए बाहुबली , इस फिल्म में होगा जलसंग्राम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 11:07 PM (GMT+05:30)

आमिर खान इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड और सीरियस हैं और बताया जा रहा है कि इसी कारण फिल्म ...और पढ़ें

आमिर खान होंगे एक नए बाहुबली , इस फिल्म में होगा जलसंग्राम
आमिर खान होंगे एक नए बाहुबली , इस फिल्म में होगा जलसंग्राम

 मुंबई। आमिर खान हमेशा चौंकाने वाला काम ही करते हैं और अब तो वो ऐसा काम करने जा रहे हैं जो भारतीय सिनेमा के लिए अनोखा काम होगा। वो समुद्री लड़ाई में बाहुबली की तरह बड़े योद्धा बनेंगे।

जी हां , सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यशराज की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन शूट किये जाएंगे , जिनको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो बाहुबली से भी विशाल और भव्य होंगे। ख़बर है कि फिल्म में समंदर के अंदर की लड़ाई को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा। ठीक वैसा जैसा हॉलीवुड की फिल्म पिरेट्स ऑफ़ केरेबियन में दिखाया गया था। आमिर खान , अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख स्टारर ठग्स ऑफ़ हिदोस्तान भारत के स्वतन्त्र होने से पहले की कहानी है। फिल्म में जमकर तलवारबाज़ी होगी। सूत्रों के मुताबिक बड़े पैमाने पर फिल्माए जाने वाले इस तरह के सीन्स के लिए एक इंटरनेशन टीम को चुना गया है जो जल्द ही फिल्म के कलाकारों को ट्रेनिंग देगी।

यह भी पढ़ें: चीन में चली आमिर और छोरियों की कलाकारी , पहले दिन दंगल की इतनी कमाई

आमिर खान इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड और सीरियस हैं और बताया जा रहा है कि इसी कारण फिल्म की शूटिंग शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया ताकि स्क्रिप्ट को और कसा हुआ बनाया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।