विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍ममेकर सूरज बड़जात्‍या के भाई रजत बड़जात्‍या का निधन

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 09:13 AM (IST)

फिल्‍ममेकर सूरज बड़जात्‍या के भाई रजत बड़जात्‍या का निधन हो गया है। सलमान खान ने उनकी आत्‍मा की शांति की प्रार्थना की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के कजिन ब्रदर रजत बड़जात्या का निधन हो गया है। रजत राजश्री प्रोडक्शन के एमडी और सीईओ थे। शुक्रवार को उनका निधन हॉस्पिटल में हुआ।

बताया जा रहा है कि रजत कैंसर की बामारी से जूझ रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया, 'रजत ने शुक्रवार की शाम 6 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह पिछले 10-12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रजत आखिरकार कैंसर से हार गए।' कहा जा रहा है कि रजत कैंसर की अंतिम स्टेज पर थे, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रजत के निधन की खबर सुन बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सलमान खान ने भी रजत की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की है। रजत के साथ की एक पुरानी फोटो सलमान ने ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'ईश्वर मेरे भाई की आत्मा को शांति दे।'

बताया जा रहा है कि रजत का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद किया जाएगा।