विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल होगी आलिया-अर्जुन की सगाई, ये रहा इन्विटेशन कार्ड!

By Edited By:
Updated: Thu, 27 Feb 2014 09:22 AM (IST)

क्या आपको अभिनेत्री आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर की सगाई का न्यौता मिला है। जी हां दोनों अपने रिश्ते को लेकर इतने गंभीर हो गए हैं कि बात अब सगाई तक पहुं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। क्या आपको अभिनेत्री आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर की सगाई का न्यौता मिला है। जी हां दोनों अपने रिश्ते को लेकर इतने गंभीर हो गए हैं कि बात अब सगाई तक पहुंच गई है। आपको यकीन नहीं हो रहा है न लेकिन ये सच है। आलिया ने खुद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि 'आई ऐम एंगेज्ड'।

पढ़ें : आलिया के लिए खास हैं अर्जुन

यही नहीं दोनों के सगाई का कार्ड भी अपलोड हुआ है। बात साफ है कि दोनों एक नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। आइए हम आपको इसकी सच्चाई से रू-ब-रू कराते हैं। असल में दोनों चेतन भगत के फिल्मी वर्जन 'टू स्टेट्स' के लिए ऐसा कर रहे हैं। चौंक गए ना? जी हां ये सच है। फिल्म निर्माता चाहते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर कुछ अलग ढंग से लॉन्च किया जाए।

पढ़ें : नसीर के हाईवे देखने का इन्तजार कर रहे हैं रणदीप

खबर है कि 28 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। ये उसी ट्रेलर लॉन्च का इन्विटेशन है। बताया जाता है कि सगाई में जाने के लिए किसी तोहफे की जरूरत नहीं है, बस रिलीज के दिन फिल्म की टिकट खरीद लीजिएगा, वही इनके लिए शगुन हो जाएगा।

भले ही ये न्यौता फिल्म के लिए था, असल जिंदगी के लिए नहीं, लेकिन इन दिनों दोनों की बढ़ती नजदीकियों से ये कयास तेज हो रहे हैं कि जल्द ही ये न्यौता असली न्यौते में बदल सकता है।