विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरमान ने कहा-'हां मैं तनीषा से प्यार करता हूं'

By Edited By:
Updated: Wed, 12 Feb 2014 09:25 AM (IST)

बॉलीवुड की कई जोड़ियां अब तक खुलेआम प्यार के इजहार से डरती आईं हैं, लेकिन लगता है वेलेंटाइन वीक में वे अपना वेलेंटाइन चुन ही लेंगी। ऐसी ही एक जोड़ी है तनीषा और अरमान की।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की कई जोड़ियां अब तक खुलेआम प्यार के इजहार से डरती आईं हैं, लेकिन लगता है वेलेंटाइन वीक में वे अपना वेलेंटाइन चुन ही लेंगी। ऐसी ही एक जोड़ी है तनीषा और अरमान की। उम्मीद है कि इस साल दोनों अपनी दोस्ती को प्यार में बदल ही देंगे और इसकी पहल अरमान ने कर ही दी है।

पढ़ें : तनीषा-अरमान : क्या कहती है ये तस्वीर?

आखिरकार अरमान ने कह ही दिया है कि वे तनीषा से प्यार करते हैं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अरमान ने कहा कि वे तनीषा से प्यार करते हैं और इस वेलेंटाइन को खास बनाने के लिए वे तनीषा को किसी आईलैंड पर ले जाना चाहते हैं, लेकिन उनकी चोट की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वे ग्रीस में अपना वेलेंटाइन सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन लगता है कि इस साल वेलेंटाइन यहीं सेलिब्रेट करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि टिकट और होटल दोनों बुक हो चुके थे, मगर अफसोस कि इस बार वे नहीं जा पाएंगे। लेकिन अगली बार जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये आखिरी साल नहीं है, अब हर साल वे साथ होंगे और इस दिन को खास बनाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर