विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमल हसन के घर में लगी आग , बाल बाल बचे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 08 Apr 2017 12:39 PM (IST)

इस घटना में कोई आग की चपेट में नहीं आया। कमल ने ये सारी जानकारी फैंस को ट्विटर के जरिये दी।

कमल हसन के घर में लगी आग , बाल बाल बचे
कमल हसन के घर में लगी आग , बाल बाल बचे

मुंबई। कमल हसन के चेन्नई स्थित घर में शुक्रवार को आग लग गई। उस वक्त वो घर पर मौजूद थे और जैसे तैसे आग से बच कर सुरक्षित बाहर आ गए।

कमल हसन ने बाद में ट्विटर पर अपने सही सलामत होने जानकारी दी। बताया जाता है कि आग लगने के बाद धुंआ पूरे घर में फैल गया। कमल हसन के स्टाफ ने उन्हें बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से बाहर निकाला। इस घटना में कोई आग की चपेट में नहीं आया। कमल ने ये सारी जानकारी फैंस को ट्विटर के जरिये दी। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। हाल ही के दिनों में कमल हसन पर दूसरी बार संकट आया है।

यह भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण का भी है पर्सनल WhatsApp ग्रुप, जानिये कौन-कौन है इसमें 

कुछ दिनों पहले ही लंदन में उनके बड़े भाई चंद्र हसन का निधन हो गया था।