विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरियल की कहानी से जोड़ा जाएगा सच्‍चे हादसे का सच

By SumanEdited By:
Published: Mon, 27 Oct 2014 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 11:04 AM (IST)

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' का सेट जलकर खाक हो जाने के एक दिन बाद निर्माताओं ने इस हादसे को स्क्रिप्ट का हिस्सा बनाने का

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' का सेट जलकर खाक हो जाने के एक दिन बाद निर्माताओं ने इस हादसे को स्क्रिप्ट का हिस्सा बनाने का फैसला किया है। सेट पर हुए इस हादसे को कहानी से जोड़ा जाएगा।

पटाखे जलाने की वजह से चांदीवली के क्लिक निक्सन स्टूडियों में भीषण आग लग गई थी। आग तेजी से स्टूडियो के बाकी हिस्सों तक पहुंच गई और शो के मेन सेट को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

चैनल के एक सूत्र ने बताया, 'हम अपनी कहानी में बदलाव कर रहे हैं। हमारा मेन सेट भल्ला हाउस इस हादसे में पूरी तरह जल गया है। अब शूट को कुछ समय के लिए एसजे स्टूडियो के सर्विस अपार्टमेंट में शिफ्ट करेंगे क्योंकि भल्ला हाउस को दोबारा तैयार करने में कम से कम डेढ़ महीने का समय लगेगा।'

यूनिट के एक मेंबर ने बताया कि बालाजी के कुछ शो के कॉस्ट्यूम गोदाम में रखे थे, जहां आग लग गई। अब वो इस्तेमाल के लायक नहीं रहे। सेट पर लगे एयर कंडिश्नर के कंप्रेसर उस वक्त फट गए।

एक सूत्र ने बताया, 'करीब 3-4 मेकअप रूम बर्बाद हो गए हैं जबकि एडिटिंग रूम का एक हिस्से को नुकसान हुआ है।' बालाजी टेलिफिल्म्स के शो के कलाकार आग लगने के अगले दिन ही शूट पर वापस आ गए थे। शो के एक कलाकार ने कहा, हम इस हादसे से पूरी तरह हिल गए थे लेकिन अगले दिन ही काम पर आ गए। जैसे कहते हैं, शो मस्ट गो ऑन।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के महासचिव दिलीप पिथवा ने बताया कि नुकसान करोड़ो में हुआ है। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं इसका आंकलन नहीं बता सकता। शुक्र है कोई घायल नहीं हुआ।'

पढ़ेंः एकता कपूर का स्टूडियो जलकर खाक

पढ़ेंः तो ये हैं टीवी पर सबसे लंबी पारी खेलने वाले धारावाहिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।