विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: जानिये हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम के पहले दिन की कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 20 May 2017 12:13 PM (IST)

श्रद्धा कपूर के लिए भी ये अच्छा स्टार्ट है जिनकी पिछली फिल्म ओके जानू ने पहले दिन चार करोड़ के करीब कमाई की थी।इरफ़ान और सबा कमर स्टारर ये फिल्म माउथ पब्लिसिटी से आगे बढ़ सकती है।

Box Office: जानिये हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम के पहले दिन की कमाई
Box Office: जानिये हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम के पहले दिन की कमाई

मुंबई। दुनिया भर में बाहुबली के तूफ़ानी कलेक्शन के बीच इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई दो हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन मिक्सड रहा। जहां हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन अच्छी कमाई की वहीं हिंदी मीडियम का हाल बुरा रहा।

सबसे पहले बात मोहित सूरी डायरेक्टेड हाफ गर्ल फ्रेंड की। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ 27 लाख का कलेक्शन किया है। इसे अच्छी ओपनिंग माना जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर साल 2017 में ओपनिंग कलेक्शन के मामले में हाफ गर्लफ्रेंड छठी सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है। श्रद्धा कपूर के लिए भी ये अच्छा स्टार्ट है जिनकी पिछली फिल्म ओके जानू ने पहले दिन चार करोड़ के करीब कमाई की थी। चेतन भगत के नॉवेल पर बनी ये फिल्म बिहार के एक लड़के और अमीर लड़की की प्रेम कहानी पर बेस्ड है।

यह भी पढ़ें: जॉन के बाद इरफ़ान भी परमाणु परीक्षण में, फिर जुड़ा पाकिस्तानी कनेक्शन

 

उधर साकेत चौधरी डायरेक्टेड फिल्म हिंदी मीडियम का हाल पहले दिन काफी बुरा रहा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सिर्फ दो करोड़ 81 लाख रूपये का कलेक्शन ही हासिल हुआ। इरफ़ान और सबा कमर स्टारर ये फिल्म माउथ पब्लिसिटी से आगे बढ़ सकती है। वैसे अपनी बेटी के अंग्रेजी मीडियम में दाखिले को लेकर एक कपल की भागदौड़ पर बनी इस फिल्म को कई फिल्मी क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया और फिल्म में दीपक डोबरियाल के काम की भी तारीफ़ हुई।