विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जज्‍बा' के एक गाने से ऐश्‍वर्या का ये दमदार लुक जारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 03 Sep 2015 02:24 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय पांच साल बाद फिल्‍म 'जज्‍बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और यह देखने में काफी दिलचस्‍प भी लग रहा है। अब संजय गुप्‍ता ने इस फिल्‍म के गाने 'बंदेया' से ऐश्‍वर्या राय का फर्स्‍ट लुक

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय पांच साल बाद फिल्म 'जज्बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और यह देखने में काफी दिलचस्प भी लग रहा है। अब संजय गुप्ता ने इस फिल्म के गाने 'बंदेया' से ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

सलमान की इस फिल्म से नील नितिन मुकेश कर रहे हैं वापसी, शूटिंग की पूरी

इसमें वो वाकई कमाल की और बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आ रही हैं। आप खुद ही देख लीजिए।

संजय गुप्ता ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है और साथ में लिखा है, 'कमिंग सून टीजर 1 बंदेया'। इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या राय के फैंस में उत्साह है। इससे पहले वो 2010 में रितिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आई थीं।

ट्विटर पर भी शाहरुख की बादशाहत कायम, आमिर-सलमान को पछाड़ा

फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या राय के अलावा इरफान खान, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और चंदन रॉय सन्याल भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।