विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरान हाशमी-विद्या बालन की 'हमारी अधूरी कहानी' का पहला लुक जारी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 12 Feb 2015 10:58 AM (IST)

फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का पहला लुक जारी किया है। इमरान हाशमी और विद्या बालन फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का पहला लुक जारी किया है। इमरान हाशमी और विद्या बालन फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

बॉम्बे वेलवेट: विलेन के अवतार में करण जौहर

फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए भट्ट ने ट्वीट किया, 'हमारी अधूरी कहानी का पहला लुक। एक अनुचित प्यार इतना सच्चा होता है कि वो पवित्रता को छूता है। फिल्म 12 जून को रिलीज हो रही है।'

'हमारी अधूरी कहानी' का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। ये एक गंभीर प्रेम कहानी है और सुनने में आ रहा है कि ये महेश भट्ट के माता-पिता नानाभाई भट्ट, शिरीन मोहम्मद अली और महेश भट्ट की सौतेली मां की असली कहानी पर आधारित है।

देखिए 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का का लुक

खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी विद्या बालन के किरदार के आसपास घूमती है जो शादीशुदा है लेकिन उसकी जिंदगी में प्यार की कमी है। फिल्म में राजकुमार राव उनके पति के किरदार में हैं जबकि इमरान हाशमी का किरदार उनकी जिंदगी में प्यार बनकर आता है।

विद्या और इमरान की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'घनचक्कर' और 'द डर्टी पिक्चर' में साथ नज़र आ चुके हैं। 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को रिलीज होगी।

अनुष्का की 'एनएच 10' का पहला पोस्टर जारी