विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ब्रदर्स' की करीना का फर्स्‍ट लुक देख रह जाएंगे दंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 05 Jul 2015 04:37 PM (IST)

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म 'ब्रदर्स' काफी चर्चा में है। 60 लाख से अधिक लोगों ने इसका ट्रेलर देख लिया है। इसमें करीना कपूर के रूप में एक धमाकेदार सरप्राइज भी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन से भरपूर फिल्म 'ब्रदर्स' काफी चर्चा में है। 60 लाख से अधिक लोगों ने इसका ट्रेलर देख लिया है। इसमें करीना कपूर के रूप में एक धमाकेदार सरप्राइज भी है।

'बजरंगी भाईजान' के विरोधियों को सलमान का करारा जवाब

जी हां, खबर के मुताबिक, करीना कपूर का इस फिल्म में स्पेशल एपियरेंस हैं और इसमें वो एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। इसमें उनका नाम मैरी है और उनके आइटम सॉन्ग के बोल हैं 'मेरा नाम मैरी'। उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जो ये रहा।

करीना कपूर के इस आइटम सॉन्ग को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और अतुल-अजय ने इसे कंपोज किया है। इस आइटम सॉन्ग का वीडियो टीजर सोमवार को रिलीज हो सकता है।