विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साक्षी धौनी ने लगाया अटकलों पर विराम, जारी किया पहला पोस्टर

By rohitEdited By:
Updated: Thu, 25 Sep 2014 11:09 AM (IST)

कुछ समय पहले खबर आई थी कि बीसीसीआइ ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर बनने वाली फिल्म के लिए हरी झंडी देने से मना

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कुछ समय पहले खबर आई थी कि बीसीसीआइ ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर बनने वाली फिल्म के लिए हरी झंडी देने से मना कर दिया है। लेकिन अब खुद धौनी की पत्नी साक्षी ने माही पर बनने वाली फिल्म का पहला पोस्टर जारी करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।

इस फिल्म का टाइटल होगा-'एमएस धौनी-द अनटोल्ड स्टोरी।' साक्षी ने ट्वीट करके धौनी पर बनने वाली फिल्म का पोस्टर जारी किया और लिखा, 'पिछले दिनों आई सभी अटकलों का खंडन करती हूं। ये सभी खबरें झूठी थीं। यह देखिए....बूम!!!'

इस फिल्म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे। स्पेशल 26 और ए वेडनेसडे जैसी जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर बना चुके नीरज पांडे इस फिल्म का निर्देशक करेंगे। बताया जा रहा था कि धौनी ने इस फिल्म को हरी झंडी देने के लिए 45 करोड़ रुपए की डिमांड की थी।

पढ़ें: फिल्म के लिए धौनी ने मांगी इतनी मोटी रकम कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

पढ़ें: स्मूच करते हुए कैमरे में कैद हुए ये हीरो-हीरोइन