विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्‍म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 19 May 2015 04:45 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय के फैन्‍स के लिए खुशखबरी है। उनकी कमबैक फिल्‍म 'जज्‍बा' का फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। मंगलवार को कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल में यह जारी किया गया। उनकी यह फिल्‍म 'व्हाइट फेदर फिल्म्स' के बैनर तले बनी है। ऐश्वर्या राय भी कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल में मौजूद हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय के फैन्स के लिए खुशखबरी है। उनकी कमबैक फिल्म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मंगलवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह जारी किया गया। उनकी यह फिल्म 'व्हाइट फेदर फिल्म्स' के बैनर तले बनी है। ऐश्वर्या राय भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं।

नवाजुद्दीन के बर्थडे पर उनकी पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

इस फेस्टिवल के लिए ऐश्वर्या राय ने भी इतनी तैयारी नहीं की होगी, जितनी संजय गुप्ता कर रहे थे और वाकई में उनकी यह जोरदार तैयारी मंगलवार को उस वक्त नजर भी आई, जब उनकी फिल्म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक जारी हुआ। कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'वैरायटी' सेक्शन में ऐश्वर्या राय की इस कमबैक फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की यह तस्वीर हुई वायरल

संजय गुप्ता इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वो पिछले कुछ दिन से इसके टीजर को तैयार करने में व्यस्त थे। फर्स्ट लुक जारी होते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसके चर्चे होने लगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ इरफान खान भी हैं। शबाना आजमी को भी एक खास किरदार दिया गया है।