विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर नई फिल्‍म 'की एंड का' में दिखेंगी ऐसी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 31 Jul 2015 05:18 PM (IST)

करीना कपूर को अपना पहला प्‍यार बताने वाले अर्जुन कपूर जल्‍द उनके साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। वो भी 'चीनी कम' और 'पा' जैसी फिल्‍में बनाने वाले आर बाल्‍की जैसे निर्देशक की अगली फिल्‍म 'की एंड का' में।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करीना कपूर को अपना पहला प्यार बताने वाले अर्जुन कपूर जल्द उनके साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। वो भी 'चीनी कम' और 'पा' जैसी फिल्में बनाने वाले आर बाल्की जैसे निर्देशक की अगली फिल्म 'की एंड का' में।

अमिताभ ने घर जाकर 'फिल्मी मां' सुलोचना जी का मनाया बर्थडे

हाल ही में इस फिल्म के टाइटल का खुलासा हुआ है और यह काफी दिलचस्प भी है। वैसे कुछ लोगों ने ट्विटर पर इसे अजीब भी बताया है। खैर, इस फिल्म में करीना कपूर कैसी दिखेंगी, इसका फर्स्ट लुक भी अब सामने आ गया है। ये रहा उनका फर्स्ट लुक।

हर बार की तरह आर बाल्की की यह फिल्म भी काफी दिलचस्प है। इसमें करीना कपूर जहां एक कॉरपोरेट कंपनी की हेड बनी हैं, वहीं अर्जुन कपूर उनके हाउस हस्बैंड की भूमिका निभा रहे हैं। सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम ने ट्विटर पर करीना कपूर के फर्स्ट लुक का खुलासा किया है। एक फोटो ये भी।

पीसी श्रीराम ने आर बाल्की की इस फिल्म को एक लव स्टोरी भी करार दिया है। इस फिल्म में करीना कपूर 'की' और अजुर्न कपूर 'का' की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन भी कैमियो के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जया बच्चन के भी दिखने की चर्चा है।