यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बैंजो' से नरगिस फाखरी ने शेयर किया फर्स्ट लुक, रोल के बारे में भी बताया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों फिल्म 'बैंजो' में व्यस्त हैं, जिससे उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें वो अमेरिका की एक डीजे की भूमिका में हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों फिल्म 'बैंजो' में व्यस्त हैं, जिससे उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें वो अमेरिका की एक डीजे की भूमिका में हैं। मंगलवार को नरगिस ने 'बैंजो' से अपना फर्स्ट लुक ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ ही अपने रोल के बारे में भी बताया है।
यो यो हनी सिंह ने किया खुलासा, क्यों 18 महीने तक जीते रहे गुमनामी में
आपको बता दें कि 'बैंजो' एक मराठी फिल्म की रीमेक है। इसमें रितेश देशमुख लीड रोल में हैं, जो बैंजो प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं। लंबे बालों में ड्रम बजाते हुए उनका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। इस फिल्म के लिए नरगिस फाखरी को अपने स्तर पर कुछ तैयारियां भी करना पड़ी। उन्हें महाराष्ट्रीयन कल्चर को करीब से जानने का मौका भी मिला।

नरगिस फाखरी ने ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि इस फिल्म के दौरान यूनिट के अधिकांश सदस्यों से बातचीत का मौका मिला। इस बीच यह भी जाना कि महाराष्ट्रीयन कल्चर और इसका व्यंजन सबकुछ कमाल का है। 'बैंजो' से रवि जाधव पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
आलिया और रणवीर चुपके-चुपके कर रहे साथ काम, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा
वहीं रितेश ने भी नरगिस का ट्वीट रि-ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्रिस्टिना/क्रिस अब तक तुमने अपने पेट के लिए बजाया, अब दिल के लिए बजाओ।' रितेश और नरगिस पहली बार किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। नरगिस इसके अलावा फिल्म 'हाउसफुल 3' में भी नजर आएंगी।

