विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 2' के साथ देख सकेंगे प्रभास की अगली फ़िल्म 'साहो' की झलक

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 26 Apr 2017 11:17 AM (IST)

प्रभास की ये फ़िल्म ज़बर्दस्त एक्शन से भरपूर होगी, जिसके लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर केनी बेटीज़ को हायर किया जा रहा है।

'बाहुबली 2' के साथ देख सकेंगे प्रभास की अगली फ़िल्म 'साहो' की झलक
'बाहुबली 2' के साथ देख सकेंगे प्रभास की अगली फ़िल्म 'साहो' की झलक

मुंबई। साल 2017 की मोस्ट अवेटिड फ़िल्म बाहुबली 2 दो दिन बाद सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। फ़िल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर है। ऐसे में बाहुबली बने प्रभास की अगली फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिवील हुआ है। इसका टीज़र दर्शक बाहुबली 2 के साथ देख सकेंगे।

साहो एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे सुजीत डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रभास की ये फ़िल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी में बनाई जा रही है। बाहुबली के बाद हिंदी दर्शकों के बीच प्रभास की लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी में भी रिलीज़ करने का फ़ैसला किया गया है। इसका फ़र्स्ट टीज़र बाहुबली 2 के साथ अटैच किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा फिर मुश्किल में, ग़ैर ज़मानती वारंट जारी

प्रभास की ये फ़िल्म ज़बर्दस्त एक्शन से भरपूर होगी, जिसके लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर केनी बेटीज़ को हायर किया गया है। केनी ने डाई हार्ड और ट्रांस्फॉर्मर्स जैसी सुपरहिट फ़िल्मों में एक्शन कॉरियोग्राफ़ किया है। सबसे अहम बात ये है कि फ़िल्म के एक ख़ास एक्शन एपिसोड पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।