विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक धड़का देगा अच्‍छे-अच्‍छों का दिल!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 09 Apr 2015 05:00 PM (IST)

जोया अख्‍तर की मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में काम करने वाले सभी सेलेब्‍स का एक के बाद एक फर्स्‍ट लुक सामने आ रहा है। पहले अनिल कपूर का स्‍टाइलिश लुक सामने आया, फिर रणवीर सिंह का कूल अंदाज नजर

News Article Hero Image

मुंबई। जोया अख्तर की मल्टीस्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में काम करने वाले सभी सेलेब्स का एक के बाद एक फर्स्ट लुक सामने आ रहा है। पहले अनिल कपूर का स्टाइलिश लुक सामने आया, फिर रणवीर सिंह का कूल अंदाज नजर आया और अब प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने ईडन गार्डन में जीता सबका दिल

इसमें प्रियंका कमाल की दिख रही हैं। चाहे उनका एटिट्यूड हो, स्टाइल हो या पोज सबकुछ चौंकाने वाला है। इस फिल्म में प्रियंका ने आयशा मेहरा का किरदार निभाया है, जो एक पंजाबी फैमिली से है और अपने पति के साथ उसके अच्छे संबंध नहीं हैं।

इस आइटम सॉन्ग में चित्रांगदा की हॉटनेस देख रह जाएंगे दंग!

प्रियंका से पहले रणवीर सिंह का लुक सामने आया था। इसमें वो व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने काफी कूल और कंफर्टेबल नजर आ रहे थे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। यह फिल्म पांच जून को रिलीज होने वाली है।