विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुलासा : 'गंगाजल 2' में पुलिसवाली बनकर ऐसी दिखेंगी प्रियंका

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 11 May 2015 12:18 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की 'गंगाजल 2' का पहला लुक बाहर आया है। जारी हुई तस्वीर में वे पुलिसिया अंदाज में नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रकाश झा की 'गंगाजल' जबरदस्त हिट फिल्म थी। लगातार असफलता झेलने के बाद अब वह इस हिट फिल्म के सीक्वल 'गंगाजल 2' पर दांव लगा रहे हैं। इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लिया है और उनका लुक भी जारी कर दिया गया है।

'गंगाजल' को उत्तर भारत की एक सच्ची घटना पर बनाया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने 'एसपी' का किरदार निभाया था। उनकी पत्नी के रोल में ग्रेसी सिंह थीं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता मिली थी। अब प्रियंका भी सीक्वल में पुलिसवाली के रोल में नजर आएंगी।

गोविंदा ने सलमान की सलामती के लिए शिरडी में की प्रार्थना

इस फिल्म में प्रियंका का नाम आभा माथुर होगा। माना जा रहा है कि इस फिल्म का भी अधिकांश हिस्सा मध्यप्रदेश में शूट होगा। मध्यप्रदेश इन दिनों प्रकाश झा का फेवरेट शूटिंग स्पॉट बना हुआ है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों की पूरी शूटिंग मध्यप्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी जैसे इलाकों में हुई है। इस बार जबलपुर का नंबर बताया जा रहा है।

विद्या बालन ने अपने बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

हालांकि प्रियंका की व्यस्तता को देखते हुए लगता नहीं है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी। अभी तो उन्हें अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए अमेरिका भी जाना पड़ सकता है। इस शो को पिछले दिनों ही चैनल ने हरी झंडी दिखा दी है।

आजकल के आइटम नंबर तो रेप के लिए भी उकता सकते हैं : ओम पुरी