विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'सुल्तान' में सलमान-अनुष्का का पहला स्पोर्टस लुक

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 14 Feb 2016 01:31 PM (IST)

'सुल्तान' में सलमान खान और अनुष्का शर्मा का पहला लुक सामने आ गया है। स्पोर्टस लुक में दोनों बेहतरीन नजर आ रहे हैं। ईद के मौके पर फिल्म रिलीज होगी, जिसका इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा भी सलमान की तरह इस फिल्म में पहलवान की भूमिका ने नजर आएंगी, जिसके लिए वो काफी तैयारी में जुटी है खैर इन सब के इतर फिल्म में दोनों का पहला लुक सामने आ गया है। स्पोर्टस लुक में दोनों बेहतरीन नजर आ रहे हैं।

हुस्न की मल्लिका मधुबाला क्यों रही पहले प्यार में नाकाम !

सलमान और अनुष्का की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखनें को मिलेगी। हाल ही में अनुष्का ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो रेस्लिंग की ट्रेनिंग ले रही थीं। आपको बता दें, कि फिल्म के लिए सलमान खान ने मार्शल आर्ट के साथ-साथ पहलवानी के गुर भी सीखे हैं साथ ही उन्होंने अपना काफी वजन भी बढ़ाया है। क्लीन शेव में सलमान का पहला लुक सामने आ चुका है। अनुष्का के साथ इस लुक में भी सलमान काफी हैंडसम लग रहे हैं।

अब चीनी बाॅक्स आॅफिस पर 'बाहुबली' बनाने जा रहीं ये रिकाॅर्ड !

सलमान और अनुष्का के इस लुक ने 'सुल्तान' के लिए उनके फैन्स की बेसब्री को बढ़ा दिया है। प्रसिद्ध पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित ये फिल्म 'ईद' के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा है और इसके पटकथा लेखक और निर्देशक अली अब्बास जफर हैं।