विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का अंदाज़, डायना भी कर रही हैं विस्फोटक तैयारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 22 Jun 2017 01:42 PM (GMT+05:30)

अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'परमाणु - द स्टोरी ऑफ पोखरण' में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी ...और पढ़ें

परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का अंदाज़, डायना भी कर रही हैं विस्फोटक तैयारी
परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का अंदाज़, डायना भी कर रही हैं विस्फोटक तैयारी

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। जॉन अब्राहिम ने अपनी फिल्म 'परमाणु - द स्टोरी ऑफ पोखरण' का पोस्टर जारी कर दिया है। ये फिल्म भारत के तरफ से किये गए दूसरे परमाणु परीक्षण से जुड़ी एक कहानी पर बनाई जा रही है।

जॉन ने ट्वीट के जरिये पोस्टर जारी किया जिसमें राजस्थान के पोखरण के उस हिस्से के साथ जॉन की तस्वीर भी शामिल है। बता दें कि इस फिल्म में फिल्म कॉकटेल फेम डायना पेंटी भी एक अहम् रोल में हैं और वो पहली बार जमकर एक्शन करती नज़र आएंगी। उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अपनी तैयारी के सिलसिले में डायना इन दिनों 'ज़ीरो डार्क थर्टी, एक्स फाइल्स, साल्ट्स और सिकारियो जैसी हॉलीवुड फिल्मों को बड़ी ही बारीकी से देख रही हैं ताकि वह हॉलीवुड की एक्शन एक्ट्रेसेस की बॉडी लैंग्वेज सीख सकें। बताया जा रहा है कि वो जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं और किक बॉक्सिंग पर भी जोर दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: मां मीरा की गोद में दिखाई दी क्यूट मीशा, इस बार पापा शाहिद कपूर रहे गायब 

अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'परमाणु - द स्टोरी ऑफ पोखरण' में जॉन अब्राहम और डायना पेंटी के अलावा बमन ईरानी की भी अहम् भूमिका है। फिल्म इस साल आठ दिसंबर को रिलीज़ होगी ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।