विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाढ़ के बाद कश्मीर में शूट होने वाली पहली फिल्म बनी 'फितूर'

By rohit guptaEdited By:
Published: Sun, 01 Feb 2015 08:23 AM (IST)

ब्रिटिश लेखक चार्ल्स डिकंस की किताब 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित फिल्म 'फितूर' पिछले साल कश्मीर में आई बाढ़ के बाद वहां फिल्माई जाने वाली पहली फिल्म है।

News Article Hero Image

मुंबई। ब्रिटिश लेखक चार्ल्स डिकंस की किताब 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित फिल्म 'फितूर' पिछले साल कश्मीर में आई बाढ़ के बाद वहां फिल्माई जाने वाली पहली फिल्म है।

सलमान से झगड़े पर अर्जुन रामपाल ने दी सफाई

अभिषेक कपूर निर्देशित प्रेम कहानी 'फितूर' में अभिनेत्री रेखा, कट्रीना कैफ और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित है, जो एक कश्मीरी युवक नूर (आदित्य रॉय), उसकी प्रेमिका फिरदौस (कट्रीना कैफ) और बेगम (रेखा) के इर्द-गिर्द घूमती है।

सुमोना चक्रवर्ती और जेनिफर विंगेट के बीच कोल्ड वॉर!

फिल्म अपने तय शेड्यूल से पीछे चल रही है। इसे पिछले साल सिनेमाघरों में आना था। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पूरी टीम तीन दिन से कश्मीर में है और शूटिंग पूरी करने के लिए दिन-रात एक कर रही है। 'फितूर' न सिर्फ कश्मीर में पिछले साल आई बाढ़ के बाद फिल्माई जा रही पहली बॉलीवुड फिल्म है, बल्कि ये साल 2015 में कश्मीर में फिल्माई जा रही पहली फिल्म भी है।

माता-पिता के अलगाव ने बनाया मजबूत - अक्षरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।