विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश ने बॉलीवुड को भी खूब भिगोया है, जानिए 5 आइकॉनिक फ़िल्मी दृश्यों के बारे में

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 08:29 AM (IST)

दोनों के बीच यह इंटिमेसी इस फ़िल्म की टर्निंग पॉइंट भी कही जा सकती है। बारिश और बॉलीवुड का जब ...और पढ़ें

बारिश ने बॉलीवुड को भी खूब भिगोया है, जानिए 5 आइकॉनिक फ़िल्मी दृश्यों के बारे में
बारिश ने बॉलीवुड को भी खूब भिगोया है, जानिए 5 आइकॉनिक फ़िल्मी दृश्यों के बारे में

मुंबई। देश के कई हिस्सों की तरह मुंबई में भी मानसून दस्तक दे चुका है। बाकी जगह भी जल्द ही बारिश के मौसम शुरू हो जायेंगे। बारिश का एक मतलब राहत भी है। हिंदी सिनेमा में भी शुरू से ही बारिश को बेहद ही खूबसूरत तरीके से दिखाने का चलन रहा है। इनमें से कुछ दृश्य यादगार बन गए हैं। आइये कुछ ऐसे ही आइकॉनिक दृश्यों के बारे में जानते हैं।

"प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल... " राजकपूर और नर्गिस के बीच फ़िल्म 'आवारा' में फ़िल्माया गया यह गीत बारिश का एक माईलस्टोन सीन माना जाता हैं। इसके बिना बॉलीवुड और बारिश की हर बात अधूरी मानी जायेगी। दोनों इस गीत में काफी रोमांटिक मूड में हैं जिसे बरसात ने एक अलग ही ऊंचाई दे दी है।

यह भी पढ़ें: जानिये सलमान ख़ान की ऐसी 10 फ़िल्में जो कभी रिलीज़ ही नहीं हो पायीं

इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल के ऊपर फ़िल्माया गया 'नमकहलाल' फ़िल्म का गीत ''आज रपट जाए तो हमें न उठइयो" भी बॉलीवुड के बारिश का एक आइकॉनिक सांग या दृश्य माना जाता है। यह गीत अपने दौर की एक बड़ी हिट रही है।

'मिस्टर इण्डिया' अनिल कपूर और श्री देवी की एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में से है। यह फ़िल्म तमाम बातों के अलावा श्रीदेवी पर बारिश में फिल्माए गए एक सांग को लेकर भी बराबर याद की जाती है। इस गीत में श्री देवी साड़ी में हैं और बारिश में भींगते हुए उन्होंने जो डांस किया है उस दृश्य को सिनेमा प्रेमी कभी नहीं भूल सकते।

यह भी पढ़ें: अक्षय और सलमान देखते रह गए, शाह रुख़ ले उड़े उनकी 'गर्लफ्रेंड्स'

1990 के बाद के दौर की बात करें तो मोहरा फ़िल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर बारिश में फ़िल्माये गए गीत 'टिप टिप बरसा पानी' की याद आती है। इस गीत में हमने इन दोनों के बीच एक ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखी है।

'राजा हिन्दुस्तानी' एक और ऐसी फ़िल्म है जिसमें बारिश ने आग लगायी है। बरसते बादल ने जैसे आमिर और करिश्मा कपूर के किरदार को एक दूसरे के करीब आने का एक मौका दे दिया। बारिश में दोनों के बीच फ़िल्माया गया उनका किस सीन बॉलीवुड के इतिहास में सबसे लम्बे किस सीन्स में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फ़िल्में, क्या Tubelight बन पाएगी नम्बर 1

दोनों के बीच यह इंटिमेसी इस फ़िल्म की टर्निंग पॉइंट भी कही जा सकती है। बारिश और बॉलीवुड का जब भी ज़िक्र आता है तो राजा हिन्दुस्तानी फ़िल्म के इस किस सीन की भी बात ज़रूर होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।