विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉली एलएलबी 2 देखने से पहले जानिए ये ख़ास बातें

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 10:51 PM (IST)

जॉली एल एल बी 2 को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कांटछांट के यू / ए सर्टिफिकेट दिया है जबकि ...और पढ़ें

जॉली एलएलबी 2 देखने से पहले जानिए ये ख़ास बातें
जॉली एलएलबी 2 देखने से पहले जानिए ये ख़ास बातें

मुंबई। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर हर साल फिल्मों की कतार लगा कर अपनी फिल्मों को मोटी कमाई कराने वाले अक्षय कुमार साल के दूसरे महीने और इस बरस पहली बार बड़े परदे पर उतरने जा रहे हैं , जॉली एलएलबी के दूसरे भाग के साथ। इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही इस फिल्म को देखने जाने से पहले कुछ ख़ास बातें है जो आपको जानना जरुरी है।

पहली बात -

टैलेंटेड डायरेक्टर सुभाष कपूर ने साल 2013 में अरशद वारसी और बमन ईरानी को लेकर फिल्म जॉली एलएलबी बनाई थी। एक वकील और उसके पेशे से जुडी इस कहानी को तब काफी पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 35 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया। इस दस फरवरी को ठीक वैसा ही कोर्टरूम ड्रामा दोहराया जाएगा जॉली के दूसरे भाग में। वकीलों की दुनिया पर व्यंगात्मक टिप्पणी करती ये कॉमेडी फिल्म जगदीश्वर मिश्रा ( अक्षय कुमार ) और सचिन माथुर ( अनु कपूर ) की दलीलों से भरी पड़ी है।

बॉलीवुड हुआ होलियाना, जॉली के बाद बद्री ने मारी बलम पिचकारी

दूसरी बात-

अक्षय कुमार, 2017 की अपनी शुरुआत इस फिल्म के साथ करने जा रहे हैं। दो हजार से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ हो रही इस फिल्म में वो सिर्फ काला कोट पहनकर कोर्टरूम में बहस ही नहीं करेंगे बल्कि कानूनी मामलों से जुडी कुछ विसंगतियों और परेशानियों पर ध्यान दिलाने के साथ हुमा कुरैशी के साथ प्यार के रंग में भी सराबोर होंगे। पुष्पा पांडे का किरदार निभा रही हुमा की हिंदी फिल्मों में दो साल बाद वापसी हो रही है।

रितिक हुए profit में रईस , काबिल का मुनाफा इतना तगड़ा

तीसरी बात -

जॉली एल एल बी 2 को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कांटछांट के यू / ए सर्टिफिकेट दिया है जबकि ब्रिटिश सेंसर ने 12 ए का सर्टिफिकेट देने के साथ फिल्म की अवधि दो धंटे 16 मिनिट और 56 सेकेंड अप्रूव की है।

चौथी बात-

जॉली एल एल बी 2 के साथ अक्षय कुमार की नए साल की कमाई का खाता खुलेगा। सौ करोड़ क्लब के परमानेन्ट मेंबर कहे जाने वाले इस बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी ने पिछले साल आई उनकी तीनों फिल्मों में मैदान मारा था। साल 2016 में आई अक्षय की एयर लिफ्ट ने 120 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी , मल्टीस्टारर ' हाउसफुल 3 ने करीब 106 करोड़ रूपये और रुस्तम ने 127 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इस साल अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा और रोबोट का सीक्वल ' 2. 0 ' आएगी और साथ ही वो ' नाम शबाना ' में केमियो भी करेंगे।

सैराट वालों की अब बिग बी पर नज़रें , जानिए क्या है राज़

पांचवी बात-

सुभाष कपूर की जॉली एलएलबी2 शुरू से ही चर्चा में रही है। पहले रिप्लेसमेंट को लेकर अक्षय और अरशद के मनमुटाव की खबरों को लेकर और फिर इस फिल्म के खिलाफ कोर्ट में केस किये जाने को लेकर। सेंसर ने फिल्म को बिना कट के पास किया था लेकिन अदालत में वकीली पेशे के अपमान के आरोप में केस दर्ज करवाये जाने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म से चार सीन हटा कर रिलीज़ करने का आदेश दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।