विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीकू' देख दीपिका के दीवाने हुए रणवीर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 09 May 2015 09:03 AM (IST)

एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'पीकू' में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, इरफान खान और अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के परफॉर्मेंस से खासे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया 'दीपिका का परफॉर्मेंस अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस हैं। यहां वे अपने करियर में बेस्ट नजर आई हैं।' उन्होंने लिखा 'वे फिल्म की

News Article Hero Image

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'पीकू' में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, इरफान खान और अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के परफॉर्मेंस से खासे प्रभावित हुए हैं।

फिल्म रिव्यू : पीकू (4 स्टार)

उन्होंने ट्वीट किया 'दीपिका का परफॉर्मेंस अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस हैं। यहां वे अपने करियर में बेस्ट नजर आई हैं।'

उन्होंने लिखा 'वे फिल्म की क्वालिटी देखकर हैरान है। यह शानदार है।'

जब मां की बात कर भावुक हो गए गुरमीत चौधरी

दीपिका पादुकोण से जब रणवीर के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो हंसते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस ट्वीट को मुझे वैसे ही लेना चाहिए जैसे सैंकड़ों लोगों ने ट्वीट किए हैं। इसलिए आपको मुझसे उन ट्वीट के बारे में भी पूछना चाहिए।'

'पीकू' को शूजित सरकार ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी पिता और बेटी के अनूठे रिश्ते पर आधारित है।

हिट एंड रन केस: बॉन्ड भरने के बाद सलमान को मिली जमानत