विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ऐसे कपड़े पहन पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 01 May 2015 02:57 PM (IST)

पॉर्न स्‍टार से बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बनीं सनी लियोन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'कुछ कुछ लोचा है' को लेकर चर्चा में हैं। यह सेक्‍स कॉमेडी बेस्‍ड फिल्‍म जल्‍द ही रिलीज होने वाली है, इसलिए सनी इन दिनों इसकी प्रमोशन में जुटी हुई हैं। सनी 'कुछ कुछ लोचा है' की कामयाबी

News Article Hero Image

मुंबई। पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' को लेकर चर्चा में हैं। यह सेक्स कॉमेडी बेस्ड फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, इसलिए सनी इन दिनों इसकी प्रमोशन में जुटी हुई हैं। सनी 'कुछ कुछ लोचा है' की कामयाबी की दुआ मांगने के लिए भगवान की शरण में भी पहुंच गईं।

सनी लियोन हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' कि कामयाबी के लिए दुआ मांगी। इस फिल्म में सनी के अपोजिट राम कपूर नजर आएंगे। राम कपूर ने हाल ही में बताया कि 'कुछ कुछ लोचा है' ऐसी फिल्म है जिसे वह अपने माता-पिता के साथ बैठकर भी देख सकते हैं। वैसे बता दें कि 'कुछ कुछ लोचा है' को सेंसर बोर्ड से 'ए' सार्टिफिकेट मिला है।

सिद्धिविनायक मंदिर में सनी लियोन एक पिंक कलर का सूट पहन कर पहुंची थीं, जिस पर पीले रंग की एम्ब्रोइडरी हो रखी थी। इस लिबाज में सनी बेहद सुंदर नजर आ रही थीं। शायद इसी लिए मंदिर में दर्शन करने के बाद सनी ने ट्वीट किया, 'धन्यवाद, अर्चना कोचर मेरे लिए इतना अच्छा सूट डिजाइन करने के लिए।'