विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली के दिन अबीर के साथ और अमीर हो गई बद्रीनाथ की दुल्हनिया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 14 Mar 2017 01:19 PM (IST)

ट्रेड पंडित मानते हैं कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया अपने पहले भाग (हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया ) के लाइफ टाइम कलेक्शन 78 करोड़ को पहला वीक पूरा होने तक तोड़ देगी।

होली के दिन अबीर के साथ और अमीर हो गई बद्रीनाथ की दुल्हनिया
होली के दिन अबीर के साथ और अमीर हो गई बद्रीनाथ की दुल्हनिया

मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का अच्छा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक चौथे दिन भी जारी रहा और फिल्म ने पहला वीकेंड ख़त्म होने के बाद भी सोमवार का कलेक्शन ओपनिंग  डे के कलेक्शन के आसपास कायम रखा है।

शशांक खेतान की ये चुलबुली लव स्टोरी ने चौथे दिन 12 करोड़ आठ लाख रूपये की कमाई की है। देश भर में होली की धूम और लोगों के होली खेलने में बिज़ी होने को देखते हुए फिल्म का होली के दिन प्रदर्शन अच्छा माना जा रहा है। पहले दिन 12 करोड़ 25 लाख का कलेक्शन बटोरने वाली बद्रीनाथ की दुल्हनिया को अब तक 55 करोड़ 13 लाख की कमाई हो चुकी है। ट्रेड पंडित मानते हैं कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया अपने पहले भाग (हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया ) के लाइफ टाइम कलेक्शन 78 करोड़ को पहला वीक पूरा होने तक तोड़ देगी।

Exclusive: जब हर समय तापसी पन्नू को होता था महसूस - मैं हूं जासूस 

बता दें कि तीन साल पहले शशांक खेतान ने ही वरुण और आलिया को लेकर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया डायरेक्ट की थी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया को हम्प्टी शर्मा का सीक्वल माना जाता है।