विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की भी शर्ट उतरवा चुके हैं कॉरियोग्राफर गणेश हेगड़े!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 12:44 PM (IST)

गणेश हेगड़े बॉलीवुड के बेहतरीन कॉरियोग्राफर्स में शामिल हैं। आजकल वो झलक दिखला जा को जज कर रहे हैं। सलमान खान के साथ उन्होंने कई स्टेज शो किए हैं।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की फ़िल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का गाना 'ओ ओ जाने जाना' तो आपको याद होगा ही, और इस गाने में याद होगा सलमान का टॉपलेस लुक। उस जमाने में गाने ने सेंसेशन फैला दी थी।

लड़कियां सलमान की फैन तो थी हीं। इस फ़िल्म के बाद वो और उनकी कायल हो गई थीं, लेकिन कम लोगों को ये जानकारी है, कि सलमान को शर्टलेस करने का आईडिया किसका था। यह आइडिया किसी और का नहीं, बल्कि कॉरियोग्राफर गणेश हेगड़े का था। गणेश उस दौर में सबसे ज्यादा सलमान के साथ ही स्टेज शोज किया करते थे। गणेश बताते हैं, कि दर्शकों ने तब तक सलमान को बतौर एक्टर तो स्वीकार लिया था। लेकिन उनके डांसिंग स्किल्स स वाकिफ नहीं थे। इसलिए उन्होंने कहा, कि वो अपना कोई सिग्नेचर छोड़ेंगे। इसलिए उनके दिमाग में ये आइडिया आया, जो वाकई कामयाब रहा।

इसे भी पढ़ें: 'रुस्तम' के सपोर्ट में खुलकर आए सलमान खान, शेयर किया वीडियो

गणेश बताते हैं कि वो काफी लकी रहे हैं कि उन्हें सलमान के साथ काफी काम करने का मौका मिला है। गणेश का मानना है कि वो म्यूजिक पर काम करते हैं ना कि स्टेप्स पर। गणेश इन दिनों 'झलक दिखला जा' को जज कर रहे हैं।