विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान और गौतम गंभीर जल्‍द बनने वाले हैं रिश्‍तेदार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 05 Aug 2015 01:42 PM (IST)

बहुत ही दिलचस्‍प खबर है, बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान और धुआंधार क्रिकेटर गौतम गंभीर जल्द ही रिश्तेदार बन जाएंगे। इनके बीच जल्‍द ही एक नया रिश्‍ता बनने वाला है, जिसकी बदौलत दोनों एक दूसरे के भाई बन जाएंगे। जी हां, अब चलिए बताते हैं कि आखिर ये कैसे मुमकिन हो

News Article Hero Image

मुंबई। बहुत ही दिलचस्प खबर है, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और धुआंधार क्रिकेटर गौतम गंभीर जल्द ही रिश्तेदार बन जाएंगे। इनके बीच जल्द ही एक नया रिश्ता बनने वाला है, जिसकी बदौलत दोनों एक दूसरे के भाई बन जाएंगे। जी हां, अब चलिए बताते हैं कि आखिर ये कैसे मुमकिन हो पाएगा।

सोनम ने भी पॉर्न साइट्स पर बैन लगाने वालों की ली खबर

अब आपको ये तो पता ही है कि सलमान की बहन अर्पिता की शादी हिमाचल के एक राजनीतिक घराने के बेटे आयुष शर्मा से हुई है। अब आयुष के बड़े भाई आश्रय की शादी गौतम की चचेरी बहन से होने वाली है। ऐसे में गौतम की बहन राधिका सलमान की बहन अर्पिता की जेठानी कहलाएंगी और इस तरह सलमान और गौतम गआपस में रिश्ते के भाई कहलाएंगे।

कपिल शर्मा कहीं 'दूल्हा' तो नहीं बन गए?

राधिका लॉ ग्रैजुएट हैं और फैशन ब्लाॅगर-डिजाइनर के रूप में काम कर रही हैं। आश्रय शर्मा बिजनैस मैन हैं और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर और शर्मा परिवार के पुराने संबंध हैं । आश्रय ने फेसबुक पर राधिका की फोटो पोस्ट कर उनसे सगाई होने की जानकारी दी है।

TV एक्ट्रेस पर देह व्यापार का आरोप, 15 हजार में हुआ था सौदा!

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के दूसरे नाती आश्रय की सगाई कुछ दिन पहले गौतम की चचेरी बहन राधिका से हुई है। यह कार्यक्रम दिल्ली की एक पांच सितारा होटल में हुआ था। इस कार्यक्रम में सलमान तो नहीं आए थे, लेकिन उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे।